शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित, मंत्री से कागज़ छीनकर फाड़े थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Ani
मानसून सत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को सदन से आज निलंबित कर दिया गया है। टीएमसी सांसद शांतनु सेन को इस पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागजात छीन लिए और उन्हें सदन में फाड़ दिया था। इस पर सरकार ने आज शुक्रवार को उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया था।
