गढ़चिरौली नक्सली हमले के बाद सियासत गर्म, शरद पवार ने मांगा देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने CM देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग की है. पवार ने ट्वीट किया कि यह सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की उपेक्षा का परिणाम है. फडणवीस के पास गृह मंत्रालय का पोर्टफोलियो है, इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत पद छोड़ देना चाहिए. इस हमले में 15 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई है.
