पवार का दावा- महाराष्ट्र में 6 महीने में गिरेगी सरकार, होंगे मध्यावधि चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने हाल ही में दावा किया है कि महाराष्ट्र में 6 महीने में एकनाथ शिंदे सरकार गिर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। शरद पवार के मुताबिक, शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा व्यवस्था से खुश नहीं हैं। एक बार मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद उनकी अशांति सामने आएगी, जिसके परिणामस्वरूप अंततः सरकार गिर जाएगी।
