शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, डैमेज कंट्रोल की कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
एनसीपी चीफ शरद पवार ने बुधवार को संसद में पीएम मोदी से मुलाकात की। क़रीब 20 मिनट तक चली ये मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। पत्रा चॉल लैंड स्कैम में राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई।
