शरद पवार की मुश्किलें बढ़ीं, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनते ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुश्किलें बढ़ गई। आयकर विभाग ने एनसीपी चीफ को चुनावी हलफनामों के मामले में एक नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस आने के बाद शरद पवार ने कहा कि लव लेटर आया है। बता दें यह नोटिस एनसीपी प्रमुख को नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने कुछ समय बाद आया।
