राष्ट्रीय जनता दल में हुआ लोकतांत्रिक जनता दल का विलय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल का विलय राष्ट्रीय जनता दल में किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'शरद यादव ने जो निर्णय लिया वह समय की मांग और जनता की मांग है। शरद जी लंबे समय से राजनीति करते रहे और सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ते रहे। अभी-भी वे बिहार और देश की चिंता कर रहे हैं।'
