36 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर शरजील, आज लाया जाएगा दिल्ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शरजील इमाम को आज दिल्ली लाया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद कोर्ट ने शरजील को 36 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था, लेकिन प्रक्रिया में देरी के चलते उसे दिल्ली नहीं लाया जा सका। देर रात उसे पटना के महिला थाने में रखा गया था। शरजील को लेकर दिल्ली पुलिस आज सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंची। दावा है कि शरजील शाहीन बाग प्रदर्शनों के अगुवाओं में से एक है।
