शशि थरूर ने संसद टीवी शो में नहीं जाने का फैसला किया, 12 सांसदों के निलंबन का मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के बाद शशि थरूर ने संसद टीवी शो में नहीं जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह संसद टीवी शो में तब तक नहीं जाएंगे जब तक सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता। थरूर टॉक शो "टू द पॉइंट" की मेजबानी करते रहे हैं। विपक्षी दलों के मुताबिक, वह संसद की कार्यवाही में तब तक हिस्सा नहीं लेंगे जबतक सांसदों के निलंबन को वापस नहीं लिया जाता।
