शशि थरूर बोले- सीएए 'मूलरूप से राष्ट्र विरोधी', सरकार इसे लागू न करे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शशि थरूर ने सीएए को मूल रूप से राष्ट्र विरोधी बताते हुए इसे सरकार से लागू नहीं करने को कहा। संसद के शीत सत्र के दौरान आया शशि थरूर का यह बयान एक बार फिर सीएए के मुद्दे को हवा देता दिख रहा है। सीएए कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उत्पीड़ित गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। इसे 2019 में पारित किया गया था।
