आईसीएओ की विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बनीं शेफाली जुनेजा, ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेफाली जुनेजा को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की विमानन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में चुना गया। भारत में 12 साल के अंतराल के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। जुनेजा इस रणनीतिक समिति का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। शेफाली जुनेजा, भारतीय राजस्व सेवा (आयकर संवर्ग) के 1992 बैच की अधिकारी हैं। उन्हें तीन साल के लिए आईसीएओ, मॉन्ट्रियल, कनाडा में भारतीय प्रतिनिधि बनाया जा चुका है।
