शेख हसीना ने 'आम-हिल्सा-कूटनीति' के तहत ममता बनर्जी को भेजे 600 किलो आम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने 'आम-हिल्सा-कूटनीति' के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 600 किलो आम उपहार में भेजे हैं। बांग्लादेश के उच्चायोग के मुताबिक, शेख हसीना ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को भी उपहार में आम भेजे थे। उच्चायोग के अधिकारी ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र के कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों को भी इसी तरह के उपहार भेजे जाने की संभावना है।
