5 से 8 सितंबर तक भारत में रहेंगी शेख हसीना, अजमेर शरीफ जा सकती हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। हसीना जियारत करने अजमेर शरीफ भी जा सकती हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से यह शेख हसीना की पहली दिल्ली यात्रा होगी। अरिंदम बागची बोले- दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
