शैली ओबरॉय फिर बनीं दिल्ली की मेयर, आले इकबाल बने डिप्टी मेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय आज निर्विरोध दिल्ली की मेयर चुनी गईं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्थायी समिति का चुनाव नहीं होने के कारण यह कदम उठाया है। भारतीय जनता पार्टी की डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडेय ने भी अपना नाम वापस लिया। इस तरह से आले इकबाल दिल्ली के डिप्टी मेयर चुने गए।
