शेर बहादुर देउबा बने नेपाल के नए पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने देश की कमान संभाल ली है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उनको प्रधानमंत्री पद पर मंगलवार को नियुक्त कर दिया। लेकिन शपथ समारोह के दौरान एक अनोखी घटना देखने को मिली। शपथ से एक घंटे पहले शेर बहादुर ने अपने अपॉइंटमेंट लेटर में संवैधानिक क्लॉज का जिक्र नहीं होने की बात पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से इनकार कर दिया था।
