शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने भी बीजेपी से इस्तीफा दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में बीजेपी को लगातार 12वां झटका लगा। शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा ने बीजेपी से इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि बीजेपी सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जों नहीं दी गई। सरकार में किसानों, बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई। स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। मुकेश वर्मा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।
