कर्नाटक से सीमा विवाद पर प्रस्ताव लाने के मामले में बंटे शिंदे और फडणवीस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
एकनाथ शिंदे की बालासाहेबची शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी पार्टी कर्नाटक से सीमा विवाद को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व की तरफ से ऐसे किसी प्रस्ताव की बात नहीं की गई। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार के दो शीर्ष नेताओं में टकराव से गठबंधन पर संकट पैदा हो सकता है।
