शिंदे गुट ने बनाया नया मोर्चा, नाम दिया- 'शिवसेना बालासाहेब'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच असम के गुवाहाटी में रुके एकनाथ शिंदे गुट ने भी बैठक शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस बैठक में 40 से ज्यादा विधायक शामिल हुए हैं। एकनाथ शिंदे के खेमे ने नए मोर्चे शिवसेना बालासाहेब का गठन किया है। वहीं दूसरी तरफ, एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।