शिंदे गुट को जवाब देने के लिए मिला SC से 12 जुलाई तक का समय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जवाब देने के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में एकनाथ शिंदे, बागी विधायकों, मंत्रियों को तुरंत राज्य में लौटने और कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कर्तव्यों पालन में चूक के लिए बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।
