पुणे में शिंदे गुट के विधायक की गाड़ी पर अज्ञात लोगों का हमला, शिवसैनिकों पर आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पुणे में शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाड़ियों का काफिला रोककर हमला किया गया। कथित तौर पर हमला शिवसैनिकों ने किया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। कल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के आदित्य ठाकरे दोनों पुणे दौरे पर थे। दोनों के शहर में होने के बावजूद उदय सामंत की गाड़ी पर हमला किया गया।
