शिंदे गुट ने राज्यपाल को पत्र लिखकर असली शिवसेना होने और दो-तिहाई बहुमत का दावा किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
एकनाथ शिंदे गुट के 37 बागी विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर असली शिवसेना होने के साथ दो तिहाई बहुमत का दावा किया। इस बीच संजय राउत ने कहा-यदि विधायक चाहते हैं, तो पार्टी महाविकास आघाड़ी सरकार से बाहर आ सकती है, पर विधायकों को मुंबई आकर अपनी बात रखनी होगी। जवाब में शिंदे गुट ने साफ किया, ठाकरे इस्तीफा देकर सरकार से बाहर आएं, तब ही कोई बात हो सकती है।
