शिंजो आबे को गोली मारी गई, धड़कनें बंद, अस्पताल में भर्ती कराए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को आज गोली मारी गई। हमला तब हुआ जब वो भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े। उनके शरीर से खून बहता दिखा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया। हमलावर गिरफ्तार हुआ। हमले की सूचना के बाद जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य मंत्री टोक्यो लौटे।
