शिंजो आबे का राजकीय सम्मान के साथ 27 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Nation
जापान कैबिनेट ने शुक्रवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय सम्मान के साथ 27 सितंबर को अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। इस बीच कुछ लोगों ने शुक्रवार को पीएम हाउस के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया। उनकी इसी महीने चुनाव प्रचार के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद टोक्यो के मंदिर में उनका निजी रूप से अंतिम संस्कार किया गया था।
