शिवसेना ने महाराष्ट्र बंद को बताया '100 प्रतिशत' सफल, भाजपा ने साधा निशाना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार में शामिल पार्टियों ने राज्य में बंद का आह्वान किया था। इस दौरान सरकार में साझेदार शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए। कई जगहों पर बंद का खासा असर नजर आया और दुकानें समेत दूसरे संस्थान बंद रहे। बसें बंद रहने के कारण लोगों के आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।