16 बागी विधायकों को नोटिस भेजेगी शिवसेना, देवेंद्र फडणवीस सहयोगी दलों के साथ करेंगे बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rediff
उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर करीब 1 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बीच शिवसेना ने 4 और बागी विधायकों के नाम निलंबन के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजे। इससे पहले 12 बागी विधायकों के नाम भेजे गए थे। इन 16 विधायकों को आज नोटिस भेजा जाएगा जिसका उन्हें सोमवार तक जवाब देना होगा। दूसरी तरफ, आदित्य ठाकरे आज शाम 6 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
