राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। खुद उद्धव ठाकरे ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं था। इस मसले पर उन्होंने सोमवार को मीटिंग की थी। इसमें शिवसेना सांसदों ने मुर्मू का समर्थन करने की मांग की थी। वहीं, सांसद संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का मतलब बीजेपी का समर्थन नहीं है।
