शिवसैनिकों ने काला किया ठाकरे और पवार के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति का चेहरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पुणे की एक अदालत के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक व्यक्ति का चेहरा काला किया, जो उद्धव ठाकरे, बालासाहेब ठाकरे और शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। 35 वर्षीय अभिजीत लिमये नामक आरोपी को शनिवार को पुणे साइबर पुलिस ने मुंबई में उसके आवास से गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
