शिवसेना ने सामना में लिखा- "भाजपा वह अजगर जो पूरा बकरा एक बार में निगलता है"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: edules
सामना में शिवसेना ने लिखा कि भाजपा अपने मित्रों, सहयोगी पक्षों का 'निवाला' निगलने पर ही शांत होती है, ये झाड़ी में बैठे विधायक और नेताओं को जल्द पता चलेगा। इन विधायकों के गुट को महाशक्ति के अजगर ने लपेट लिया है। ये अजगर पूरा बकरा जैसे निगलता है, वैसे ही आगे चलकर इस गुट को भी निगल जाएगा। भाजपा कहें तो सर्वत्र है, लेकिन कहीं भी नहीं! उनका काम नारद मुनि की तरह है।
