शिवपाल यादव का बड़ा फैसला, पार्टी की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NBT
भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बीते दिन एक बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। बता दें कि शिवपाल यादव के इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद भी खत्म कर दिए गए हैं।
