संगठित अपराध रोकने के लिए गैंगस्टर एक्ट लाएगी शिवराज सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जिस तरह से योगी सरकार ने गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों को सख्त किया गया था। अब उसी तरह से एमपी सरकार भी यूपी की तर्ज पर गैंगस्टर एक्ट लाएगी, जिसके प्रावधान सख्त होंगे। बता दें, इसके तहत पुलिस के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे प्रदेश में संगठित अपराध पर नकेल कसी जा सकेगी।
