भवानीपुर सीट से शोभनदेव चट्टोपाध्याय का इस्तीफा, अब इस सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने इस्तीफा दिया। उनकी जगह इस सीट पर अब ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, शोभनदेव आज अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बता दें विधानसभा चुनाव में ममता ने अपनी सीट भवानीपुर छोड़कर शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। खबर ये भी है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय को टीएमसी राज्यसभा भेज सकती है।
