चुनाव से पहले भाजपा को झटका; मैहर विधायक ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी से भी नाता तोड़ लिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिख विधानसभा सदस्यता त्यागने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें हैं।