पश्चिम बंगाल में बीजेपी को झटका, सांसद अर्जुन सिंह ने की टीएमसी में वापसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा। सांसद अर्जुन सिंह पुरानी पार्टी टीएमसी में वापस लौट गए हैं। वे 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में आए थे। इसके बाद बैरकपुर से सांसद बने थे। बंगाल में पिछले 11 महीने में सिंह समेत 5 बड़े नेता बीजेपी छोड़ चुके हैं। टीएमसी जॉइन करने के बाद अर्जुन ने कहा कि मैं अभी सांसद पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।
