लालू को झटका, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे जेडीयू में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह जेडीयू में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया। अजीत ने आरोप लगाया कि आरजेडी में पार्टी कार्यकर्ता अपमानित हो रहे हैं। इसीलिए आरजेडी से उनके जैसे लोग जेडीयू की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को पैसा इकट्ठा करने का एजेंट मानता है।
