शोम्बी शार्प भारत में संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में विश्व निकाय का ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त किया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, शोम्बी शार्प 25 वर्ष से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। यह अनुभव उन्हें इस नियुक्ति में काम आएगा।
