श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की मस्जिद हटाने की मांग करने वाली याचिका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की तरह अब मथुरा की ईदगाह मस्जिद का मामला भी अदालत में चलेगा। दरअसल, मथुरा की जिला अदालत ने मस्जिद को हटाने की मांग करने वाली याचिका स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही कृष्ण जन्मभूमि से सटी ईदगाह मस्जिद को हटाने की अदालती कार्यवाही शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। कई हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि यह मस्जिद भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर बनी हुई है।