उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारकों में सिद्धू शामिल नहीं, सीएम चन्नी को तरजीह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
कांग्रेस ने उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया है। लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। सिद्धू का नाम न होना इसलिए चौंकाता है क्योंकि लिस्ट में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है, जिनके साथ सिद्धू की इन दिनों बात नहीं बन रही है।
