सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर, सीएम चन्नी ने बुलाई आपात बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सिद्धू के समर्थन में मंत्री रजिया सुल्ताना ने इस्तीफा दे दिया। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष गुलजार इंद्र सिंह चहल और महासचिव योगेंद्र ढींगरा ने भी पद छोड़ दिया। हालांकि खबर है कि सिद्धू का इस्तीफा हाईकमान ने नामंजूर कर दिया है। इस मसले पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
