जेल में क्लर्क बने सिद्धू, बैरक में रहकर ही काम करेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india today
रोडरेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में क्लर्क का काम मिला। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बेकरी या फैक्ट्री की बजाय ऑफिस का काम दिया गया। ये काम भी वे बैरक से ही करेंगे। सिद्धू को तीन महीने तक इसके बदले कोई वेतन नहीं मिलेगा। जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक, सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें दफ्तर का क्लेरिकल कामकाज सौंपा गया।
