चंद्रगुप्त से हारा सिकंदर: योगी के बयान पर ओवैसी बोले- हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चंद्रगुप्त के खिलाफ युद्ध में सिकंदर की हार को लेकर यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि 'हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री' है। ओवैसी ने ट्वीट करके योगी के दावे को झूठा बताया और कहा कि चंद्रगुप्त और सिकंदर के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ है।
