सिख समुदाय ने की जांच की मांग, "अमेरिका में गोलीबारी कहीं नस्ली हिंसा तो नहीं?"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
अमेरिका के प्रभावशाली सांसदों और सिख समुदाय के लोगों ने इंडियानापोलिस में हुई गोलीबारी की इस लिहाज से जांच की मांग की है कि यह घटना कहीं नस्ली हिंसा तो नहीं थी। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा- जांच की जानी चाहिए कि हिंसा के पीछे सिख विरोधी भावना तो काम नहीं कर रही थी। ये तब हुआ जब देश में एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा बढ़ी।
