x

अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने पर खर्च होंगे छह करोड़, हो रही आलोचना

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

महाराष्ट्र सरकार ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चलाने के लिए छह करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए किसी निजी एजेंसी की सहायता ली जाएगी। इस एजेंसी को सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने के साथ पवार के फैसलों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।