सूखे से राहत पाने के लिए छह बालिकाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बारिश के लिए देवता को खुश करने और सूखे से राहत पाने के लिए कुप्रथा का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों ने कम से कम छह बालिकाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने मामले में संज्ञान लेते हुए दमोह जिला प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।