बेटा बना मोदी सरकार में मंत्री, फिर भी मजदूरी करते हैं माता-पिता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जहां एक तरफ देश की राजनीति में VIP कल्चर का बोलबाला है, वहीं कुछ नेता और उनके परिवार ऐसे भी हैं जिनकी सादगी दिल जीत लेती है। हाल ही में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री बने एल मुरुगन का परिवार इस सादगी की सबसे नायाब मिसाल है। बेटे के मंत्री बनने के बावजूद मुरुगन के माता-पिता अब भी खेतों में मजदूरी करके और भेड़ें चराकर अपनी आजीविका खुद चलाते हैं।