ओडिशा के पूर्व शाही परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने की मां की हत्या, गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के पूर्व शाही परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की जान चली गई। खबर है कि कटक में वंशजों की संपत्ति को लेकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मृतक का नाम परेश कुमारी देवी है, जो 75 साल की थीं। परेश कुमारी कनिका के पूर्व राजा राजेंद्र नारायण भांजादेव के पोते की पत्नी थीं। जो बिदनासी थाना क्षेत्र के श्रीविहार कॉलोनी में रहती थीं।
