सीएम योगी के लिए ओमकारा फिल्म से प्रेरित गाना बनेगा चुनावी गीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार सीएम योगी पर केंद्रित होगा। उनके व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए ओमकारा फिल्म के गाने से प्रेरित 'सबसे बड़े लड़इया योगी' मुख्य चुनावी गीत होगा। कई अन्य चुनावी गीतों पर भी मंथन जारी है। तय हो जाने के बाद राज्य में चुनावी चेहरा योगी होंगे और रणनीति की कमान गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे, पार्टी चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई है।
