सोनिया गांधी की 15 दलों की बैठक में ममता-उद्धव होंगे शामिल, आप-बसपा को निमंत्रण नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकता को दिखाने के लिए आज शाम को 15 दल वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाया। इस बैठक में आम आदमी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी को कोई न्योता नहीं भेजा गया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत विपक्षी दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे।
