सोनिया गांधी आज भारत जोड़ाे यात्रा में हुईं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंची। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष 3 अक्तूबर को ही मैसूरु पहुंच गई थीं।
