सोनिया की पीएम के नाम चिट्ठी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की अपील की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जुड़े फैसले को असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना महामारी के समय लोगों की परेशानी को बढ़ाने वाली इस वृद्धि को वापस लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर 2,60,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने का प्रयास कर रही है।
