सपा ने लखनऊ के 6 उम्मीदवारों समेत कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सपा ने आज लखनऊ के 6 उम्मीदवारों समेत कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की। लखनऊ में रविदास मेहरोत्रा और अनुराग भदौरिया को उम्मीदवार बनाया गया। लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में अब तक आठ पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक अबरार अहमद का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह ताहिर खान को मैदान में उतारा गया है। बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी को मैदान में उतारा गया है।
