एटा में सपा उम्मीदवारों से मारपीट और कपड़े फाड़े गए, बीजेपी पर आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
एटा में एमएलसी चुनाव मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के तहत नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी। इस दौरान कथित तौर पर कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इस सब के बीच सपा प्रत्याशियों के कपड़े फट गए। बता दें उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद कलक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
